April 25, 2024

राह चलते युवक को दो बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की कोशिश, बाल-बाल बचा

उज्जैन। थाना देवास गेट क्षेत्र में देर रात 10:45 के करीब राह चलते एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। जहां गोली चलाई गई मौके से पुलिस को मैगजीन व एक कारतूस भी बरामद हुआ है। पीड़ित कार सवार युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाशी शुरू कर दी है। दरअसल कार सवार नवीन नामक युवक ढांचा भवन क्षेत्र साइड जा रहा था। रास्ते मे उसकी बाइक सवार अज्ञात बदमाशो से किसी बात को लेकर बहस हुई ,जो नशे में भी थे। बाइक सवारों ने गुस्से में आकर कार सवार युवक नवीन पर हमला कर दिया। जिससे गोली कांच में लगी और बदमाश फरार हो गए, युवक नवीन सुरक्षित है।
थाना देवास गेट प्रभारी पृथ्वी सिंह जब मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नवीन शर्मा दशहरा मैदान के पास एक निजी शिंदे नर्सिंग होम में मैनेजर है। जो देर रात काम से अपने घर जा रहे थे, तो जीरो पॉइंट ब्रीज़ के यहा पास में मैदान है। जहां काम चल रहा है, इसलिए मैदान में होकर निकलना पड़ता है। जिनकी गाड़ी से दो युवक एक एक्टिवा पर व एक अन्य कार से टकरा गए। युवक नशे में थे तो नवीन से गाली गलौच करने लगे। बात बढ़ने पर गोली चला कर फरार हो गए। घटना जहां हुई जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाई की जाएगी।।