April 19, 2024

उज्जैन। कार खरीदी के  लेनदेन को लेकर हुए विवाद में समझौता कराने पहुंचे प्रॉपर्टी ब्रोकर  पर चाकू से हमला हो गया। घायल को जिला अस्पताल में  भर्ती करवाया गया हैं। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रविदास नगर में रहने वाला विजेंद्र पिता भंवरलाल शुक्रवार रात को प्रगति नगर में रहने वाले मित्र संजोग निगम के विवाद मैं समझौता कराने पहुंचा था। संजोग ने बागपुरा के रहने वाले आदित्य डाबी से कार खरीदी थी, जिसके रुपए लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा  था। जिसके चलते विजेंद्र जब दोनों में समझौता कराने पहुंचा तो आदित्य ने आयुष, मोनू व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विजेंद्र पर हमला कर दिया। चाकू व धारदार हथियारों से हुए हमले में विजेंद्र के सिर व शरीर के अन्य हिस्सो मे गंभीर चोट लगी है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related News