April 20, 2024

उज्जैन। शुक्रवार शाम डॉक्टर को दिखाकर वापस बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र को मक्सी रोड पर सांची दुग्ध संघ के समीप चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड के समीप ग्राम जीवाजीपुरा में रहने वाला हरि सिंह पिता राम सिंह उम्र 60 वर्ष अपने पुत्र अर्जुन के साथ शुक्रवार को बाइक से उज्जैन आया था और  इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल में उन्होंने डॉक्टर को अपना पैर का दर्द दिखाया ओर डॉक्टर को दिखाने के बाद दोनों पिता-पुत्र बाइक से वापस घर लोट रहे थे। इसी दौरान मक्सी रोड सांची दुग्ध संघ के समीप समीप उनकी बाइक को चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हरि सिंह और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था मैं निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां  कुछ देर के उपचार के बाद हरि सिंह की मौत हो गई। वहीँ पुत्र अर्जुन को गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद वाहन जप्त कर लिया है। तथा उसका चालक फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।