April 19, 2024

उज्जैन। बेगम बाग कॉलोनी में रहने वाले युवक ने मंगलवार रात पारिवारिक विवाद के बाद खुद पर घासलेट डालकर आग लगा ली। जिससे वह 50% झुलस गया। झुलसे युवक को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि जावेद पिता अब्दुल कलीम, बेगम बाग में रहता है। मंगलवार रात को उसका किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। जिसके चलते उसने खुद पर घासलेट डालकर आग लगा ली। जैसे ही परिजनों देखा तो  आग बुझाई और उसे झुलसी अवस्था  में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उक्त युवक 50% झुलस चुका है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने युवक के बयान भी लिए हैं। और पुलिस मामले की स्पष्ट जांच कर पता लगा रही है।