April 26, 2024

उज्जैन
पति और वो बंद कमरे में इश्क कर रहे थे इसी बीच किसी ने पत्नी को खबर कर दी। पत्नी अपनी बहन के साथ मौके पर पुलिस को लेकर पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मामले में बिरला ग्राम पुलिस ने केस दर्ज किया है। नागदा स्थित भारत कॉमर्स के एक मकान में पति अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। सूचना मिलते ही पत्नी भी वहां आ गई। कमरे में बंद पति और प्रेमिका को पुलिस ने बाहर निकाल। पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी आग बबुला हो गई। पत्नी ने परिजनों के साथ पति और उसकी पे्रमिका की पीटाई कर दी।
बिरला ग्राम थाना पुलिस ने बताया कि नागदा निवासी आनंद जोशी की पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को एक घर में पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी किरण जोशी अपनी बहन के साथ भारत कॉमर्स के उस मकान पर पहुंची जहां उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। बाहर से ताला लगा हुआ होने पर पत्नी ने बिरला ग्राम पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी ने एसआई योगिता उपाध्याय, प्रधान आरक्षक पुष्पराज, आरक्षक जितेंद्र सेंगर, प्रकाश यादव, दीपक पाल पहुंचे। पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाया और प्रेमी जोड़े को बाहर निकाला गया। इस बीच आनंद जोशी की पत्नी किरण ने पति पर लकड़ी से वार कर दिया। इसके बाद पति पत्नी दोनों में मारपीट हो गई। जबकि किरण जोशी और उसकी बहन के साथ एक अन्य परिजन ने मुमताज की जमकर पिटाई कर दी।
महिला के कारण होता था झगड़ा
बिरला ग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाली किरण ने पुलिस को बताया कि पति आनंद जोशी ग्रेसिम डिपार्टमेंट में कार्य करता है। अपनी ड्यूटी का बहाना कर घर से 2 बजे निकले थे। लेकिन फैक्ट्री पहुंचने से पहले अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए वह अपने दोस्त के घर ले गया। जहां पर दोनों को कमरे में छोड़ बाहर से ताला लगा कर दोस्त चला गया। किरण जोशी ने आरोप लगाया कि उक्त महिला के कारण पति कई बार घर में विवाद करते हुए उसे साथ मारपीट करता है।
इनका कहना है
नागदा की शिकायत के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंंची थी। जहां एक कमरे से महिला और पुरूष को ताला तोड़कर निकाला गया था। कमरे से जो बाहर निकले वह महिला के पति और उसकी मित्र महिला थी। शिकायत की जांच की जा रही है। किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
हेमंत जादौन, बिरला ग्राम थाना प्रभारी