April 19, 2024

उज्जैन। राघवी के समीप ग्राम में रहने वाले एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। इसके बाद उसके चाचा को इस बात की जानकारी फोन पर दी। वह तुरंत उसके घर पहुंचे और अस्पताल ले गए। जहां रात में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की 4 बेटियां है तथा उसने जहर खाकर आत्महत्या क्यों की है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि राघवी के समीप डोंगरखेड़ा निवासी दशरथ सिंह पिता चंदर सिंह उम्र 50 साल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसे चाचा करण सिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस को करण सिंह ने बताया कि मृतक उनका भतीजा है। तथा उसने सल्फास खा लिया। मोबाइल पर इस बात की जानकारी मुझे दी। जिस पर वह तत्काल उसके घर पहुंचे। जहां पर वह उल्टियां करता मिला और उसकी हालत बिगड़ती देख वे तत्काल उज्जैन अस्पताल लेकर आए। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी 4 बेटियां है तथा वह खेती का कार्य करता था। पुलिस ने बताया कि अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण  पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उसके परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं तथा आगे मामले की जांच की जा रही है।