March 29, 2024

उज्जैन. ।गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात 3:30 बजे करीब मक्सी रोड स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद दमकलो ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि मक्सी रोड उद्योगपुरी में श्री साई इंटरप्राइजेज के नाम से जितेंद्र शर्मा की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में डिस्पोजल बनाने का कार्य किया जाता है। तथा फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर फैक्ट्री मालिक व उसका परिवार रहता है। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। जिस समय आग लगी थी उस समय फैक्ट्री  मैं एक टेक्नीशियन व 8 मजदूर कार्य कर रहे थे।  आग लगने से फैक्ट्री की चार मशीनें व कच्चा  मटेरियल जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों में  जब  धुआं उठता देखा तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग किस कारण लगी है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।