April 19, 2024

उज्जैन। शनिवार सुबह अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सूचना के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। घटनास्थल से शराब की 4 पेटी बरामद की गई है।बताया जा रहा है कि देवास रोड स्थित नरवर थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सुबह के 6:30 बजे के लगभग बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पाया कि घायल युवक के समीप शराब की तीन से चार पेटी पड़ी हुई है। पुलिस ने सबसे पहले घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि युवक अवैध रूप शराब की पेटी का परिवहन कर रहा था। घायल की जानकारी जुटाने पर वह नागझिरी थाना क्षेत्र के हामूखेड़ी का रहने वाला सामने आया है।