April 25, 2024

उज्जैन। विवाद का पॉइंट मिलने पर रात 11.30 बजे पवासा थाने की डायल हंड्रेड आगर रोड मंगल नगर पहुंची थी। प्रधान आरक्षक ने विवाद करने वालों को पकडऩे का प्रयास किया। तभी तीन से चार लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस पर हमला होते देख डायल हंड्रेड का पायलट प्रधान आरक्षक को अकेला छोड़ कर भाग निकला।चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि मंगल नगर में रहने वाले रतन बरगुंडा के यहां शादी का कार्यस्र5म चल रहा था। रात 11.30 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले बरगुंडा समाज के ही लकी, गणेश, आकाश और एक-दो अन्य रतन से विवाद करने लगे। रतन विवाद की सूचना डायल हंड्रेड पर दी। पंवासा थाने की डायल हंड्रेड को इवेंट मिला तो प्रधान आरक्षक हरिराम पिता कालू राम चौधरी निवासी पुष्पांजलि नगर पायलट के साथ मौके पर पहुंचा। जहां विवाद कर रहे युवकों को पकडऩे का प्रयास किया गया तो उन्होंने प्रधान आरक्षक पर ही हमला कर दिया। यह देख डायल हंड्रेड का पायलट मौके से भाग निकला और चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमला करने वाले भाग निकले। प्रधान आरक्षक को उपचार क लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।