April 19, 2024

उज्जैन में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने और मृत्यु के आंकड़े बढ़ने की स्थिति में कलेक्टर आशीष सिंह ने शक्ति लॉकडाउन लगाने की चर्चा क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में किया।

बैठक की चर्चा के अनुसार सोशल मीडिया पर शक्ति लॉकडाउन के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। उज्जैन में लॉकडाउन के दौरान किन नियमों और कायदों का पालन करना होगा कितनी छूट मिलेगी इसकी जानकारी अधिकृत घोषणा होने के बाद ही नियमानुसार विस्तृत जानकारी के आधार पर सार्वजनिक की जाएगी। शहर में लगाए जाने वाले लॉकडाउन के दौरान बनने वाले नियम भारत सरकार और राज्य सरकार के नियम और कायदों के अनुसार बनाए जा रहे हैं।