April 18, 2024

इंदौर। रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नकली इंजेक्शन बेचने के मामले में गिरफ्त में आए डॉ. विनय त्रिपाठी नामक व्यक्ति के पास से 16 बॉक्स मिले हैं। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि वह इन इंजेक्शन को हिमाचल प्रदेश से लेकर आया है। यह अभी अंडर रिसर्च हैं। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।डीआईजी मनीष कपूरिया ने बताया, आरोपी डॉ. विनय त्रिपाठी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक किसी व्यक्ति के पास है। वह इंदौर में सप्लाई करने वाला है। इस पर टीम ने पड़ताल के बाद त्रिपाठी को पकड़ा। उसके पास से 16 पैकेट मिले। एक पैकेट में 25 वायल थे। इस प्रकार से विनय के पास से पुलिस को कुल 400 वायल मिले हैं।