March 29, 2024

संदीप मेहता

देवास। उज्जैन निवासी 56 वर्षीय अशोक पटेल देवास में पदस्थ थे। 6 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी 8 अप्रैल को उन्हें इंदौर ले जाया गया। रविवार को उन्होंने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। उनके तीन बेटियां और एक बेटे हैं।

अपने हंसमुख स्वभाव से अपने साथियों के बीच काफी चहेते रहे, उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। श्री पटेल देवास के कई थानों में पदस्थ रहे।

एसआई पटेल हाल ही में प्रधान आरक्षक से एएसआई बने थे।