April 23, 2024
उज्जैन।
महाकाल मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन गुरु का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही मंदिर में शोक की लहर छा गई।
महाकाल मंदिर में कोरोना से मुक्ति के लिए पंडे, पुजारियों द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में विशेष अनुष्ठान, पूजन किया जा रहा है। आज अनुष्ठान का दूसरा दिन है। सुबह अनुष्ठान के दौरान पंडे, पुजारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर पुजारी चंद्रमोहन गुरु के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। बताया जाता है कि चंद्रमोहन गुरु को कोरोना हो गया था। कई दिनों से उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की देर रात उनके निधन की खबर मिली। शनिवार की सुबह कोरोना के नियम पालन करने के पश्चात उनका अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। चंद्रमोहन गुरु महाकाल मंदिर के 16 पुजारियों में तथा पुजारी प्रदीप गुरु के काका जी थे। मंदिर के कुछ और पुजारी, पुरोहित भी इन दिनों कोरोना से पीड़ित है और विभिन्न अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।