April 19, 2024

उज्जैन। फ्रीगंज में माधवनगर अस्पताल के पास श्री माया होटल के मोड़ पर तीन-चार लोगों ने अचालक एक व्यक्ति पर गोली चलाई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार लगभग तीन-चार लोगों ने मिलकर एक  व्यक्ति को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया। लॉकडाउन लगने के बाद गोली चलने की घटन से दहशत का माहौल बन गया। गोली जिस व्यक्ति को गोली लगी वह गोली लगने के बाद कुछ दूर चलने पर सब्जी मंडी के समीप बदहवास होकर गिर पड़ा। वहां से उसे अस्पताल ले गया है। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।