March 28, 2024

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को नंदीग्राम में लगी चोट के मामले में चुनाव आयोग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। ममता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार उनके सिक्योरिटी इंचार्ज विवेक सहाय को पद से हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। पूर्व मेदिनीपुर (इसी जिले में नंदीग्राम आता है) के SP प्रवीण प्रकाश और DM विभु गोयल भी हटाए गए हैं। प्रवीण प्रकाश सस्पेंड किए गए हैं। आयोग ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए है। पुलिस से इसकी रिपोर्ट 31 मार्च तक मांगी है।

चुनाव आयोग ने कहा कि Z+ सुरक्षा हासिल व्यक्ति को सुरक्षा देने के लिए तैनात किए गए विवेक सहाय अपनी प्राइमरी ड्यूटी पूरी कर पाने में नाकाम रहे। उनके खिलाफ 1 हफ्ते में आरोप तय किए जाने चाहिए। SP पर भी सुरक्षा बंदोबस्त में बड़ी नाकामी के आरोप तय किए जाएंगे। आयोग ने IAS ऑफिसर स्मिता पांडेय को पूर्व मेदिनीपुर का नया DM और DEO बनाया गया है। साथ ही विभु गोयल को नॉन इलेक्शन पोस्टिंग पर भेज दिया है।

चुनाव आयोग ने पंजाब के पूर्व DGP इंटेलिजेंस अनिल कुमार शर्मा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। विवेक दुबे के बाद एके शर्मा राज्य में दूसरे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक होंगे।